ललिता प्रसाद लखेड़ा
स्वास्थ्य विभाग की महा निदेशक के पहुंचने पर क्षेत्रिय जनता ने सिमली महिला बेस सिमली की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सिमली महिला बेस के निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च होने के वावजूद भी स्वास्थय सुविधा व्यवस्था समुचित रुप से नहीं हो पा रही है। डाक्टरों की तैनाती, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे मशीन आपरेटर की नियुक्ति के सांथ स्टाप, फर्नीचर, उपकरण की ब्यवस्था करने की मांग करते हुऐ
उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने के कारण डेंगू से पीड़ित युवती की मौत के कारण हुए हंगामे की शिकायत भी की गई।
महा निदेशक बिनीता शाह ने कहा कि जनता की शिकायत पर ही सिमली महिला बेस पहुंची हूं। उपजिला चिकित्सालय, महिला बेस चिकित्सालय सिमली की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। दो माह के अन्तर्गत सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर धनसिंह नेगी, ईश्वरी मैखुरी, महेश खंडूरी, महेश डिमरी, बृजेश सिंह बिष्ट, देवेन्द्र कंडवाल आदि सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
