Prabhat Chingari
अपराध

पानीपत का नशा तस्कर दो किलो चरस के साथ टिहरी में गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल/नैनबाग (शिवांश कुंवर)
टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2 किलो चरस बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। बता दे कि आज टिहरी पुलिस मुख्यालय में एसएसपी नवनीत भुल्लर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने पानीपत हरियाणा के रहने वाले नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गौरव गर्ग और सिकंदर के रूप में हुई है। आरोपी उत्तरकाशी से बाइक पर चरस लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पानीपत और दिल्ली में भी पहले मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के अपराधी के इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है। फिलहाल थत्यूड़ थाना पुलिस टीम की हौसला अफजाई को ढाई हजार का इनाम दिया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में पुलिस ने 71 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 22 किलो चरस 116 ग्राम स्मैक और 39 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है।

Related posts

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : दो लेपर्ड की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

prabhatchingari

लक्ष्मण झूला के पास गंगा नदी में बहा युवक, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान।

prabhatchingari

नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक पर प्रशासन का शिकंजा

cradmin

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 युवक हिरासत में, दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई

cradmin

दून पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, एक शातिर चोर गिरफ्तार

cradmin

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया का कर्टेन रेज़र सम्पन्न, तीसरे संस्करण के लिए मंच तैयार

cradmin

Leave a Comment