Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

चमोली के छिनका में हाईवे अवरुद्ध होने से कई किलोमीटर लम्बी लाईन लगी, हाईवे खोलने का कार्य जारी*

चमोली ( प्रदीप लखेडा़ )
उत्तराखंड के चमोली में बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध होने से लगभग 30 हजार तीर्थयात्री विभिन्न पड़ावों पर फंस गए हैं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की छह किमी लंबी कतार लग गई। हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ धाम की यात्रा भी पूरे दिन ठप रही।
एनएच की ओर से मौके पर दो जेसीबी मशीन मलबा हटाने के लिए लगाई गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों को बिस्किट और पानी उपलब्ध कराया गया।
चमोली जिले में भारी वर्षा के चलते गुरुवार तड़के पांच बजे छिनका के पास भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया। एनएच की ओर से साढ़े सात बजे मलबा हटाकर हाईवे खोल दिया गया। इसके बाद सुबह 9ः49 बजे चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए अलकनंदा में जा गिरा। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने शोर मचाकर हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोरी जोशी ने बताया कि बदरीनाथ धाम व हेमकुंड से लौटने वाले 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री पीपलकोटी, जोशीमठ और बिरही आदि स्थानों पर ठहरे हैं। जबकि, बदरीनाथ जाने वाले 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री क्षेत्रपाल और चमोली में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि भूस्खलन स्थल के दोनों ओर दुकानें और बाजार होने के चलते तीर्थ यात्रियों को खाने-पीने की परेशानी नहीं हुई।

 

Related posts

शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

cradmin

किस मुंह से चलाएंगे महेंद्र भट्ट बागियों पर अनुशासन का डंडा?- गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

इन्स्पायर अवार्ड मानक की जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट व प्रदर्शनी प्रतियोगिता का गौचर में हुआ शानदार आयोजन*

prabhatchingari

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

cradmin

प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा: महाराज

prabhatchingari

जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महामहोत्सव सम्पन्न

prabhatchingari

Leave a Comment