Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आए दिन मालदेवता में बंदर एवं लंगूर कर रहे हैं राहगीरों पर हमला।

देहरादून- 3 दिसंबर 2023- मालदेवता में शिव मंदिर के निकट पंचायती राज विभाग उत्तराखंड एवं राज्य वित्त आयोग के द्वारा सूखा कूड़ा संग्रह केंद्र लगाया गया था। इस सूखा कूड़ा संग्रह केंद्र पर स्थानीय निवासी एवं पर्यटक अपना कूड़ा फेंका करते हैं। परंतु विभाग द्वारा अनदेखी एवं कूड़े के ना उठाने की वजह से यहां पर कूड़े का ढेर लग चुका है और अब यहां से गुजरना बहुत मुश्किल हो चुका है, स्थानीय निवासी एवं पर्यटक इस दुर्गंध से काफी परेशान हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कंडारी, ग्राम घुड़साल गांव, मालदेवता बताते हैं कि यह सूखा कूड़ा संग्रह केंद्र शिव मंदिर के बिल्कुल निकट है यहां स्थानीय निवासी पूजा पाठ भी करने आते हैं, वहीं पर पर्यटक भी इस रास्ते से गुजरते हैं। इसके आसपास लोगों का निवास स्थान भी है और एक छोटा सा बाजार भी है। इस कूड़े के ढेर की वजह से यहां पर रहना मुश्किल हो रहा है और यहां पर बंदर और लंगूर के हमले के भी खतरा बढ़ चुके हैं। यहां पर आए दिन बंदर और लंगूर कूड़े के ढेर के पास आते हैं और इसे फैलाकर चले जाते हैं, आसपास के लोग बंदर को भगाने का प्रयास करते हैं तो बंदर हमलावर होकर लोगों को खदेड़ने लगता है। कूड़े के दुर्गंध और गंदगी के वजह से लोगों को बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कई बार हम गांव के लोगों के साथ मिलकर इसकी शिकायत भी की है परंतु विभाग द्वारा हमारी शिकायत पर कोई शुद्ध नहीं ली गई और ना ही कूड़े को साफ किया गया और ना ही इसे हटाया गया। मैं पंचायती राज विभाग उत्तराखंड एवं राज्य वित्त आयोग से अपील करता हूं कि कृपया इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कीजिए और इस कूड़े के ढेर को यहां से हटाइए अथवा इसके रखरखाव एवं साफ सफाई का ध्यान रखें।

Related posts

देहरादून का घंटाघर फिर बोला—एक बार फिर चल पड़ी शहर की धड़कन

cradmin

भौतिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी आवश्यक है: लवदास महाराज

cradmin

जीआरडी में रहेगी 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया-24 की धूम

prabhatchingari

पौड़ी के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के निलंबन के बाद मुख्य कृषि अधिकारी को किया गया सम्बद्ध, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच*

prabhatchingari

रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए आयुर्वेद और विज्ञान का है अद्भुत संगम : वैद्य बालेंदु

prabhatchingari

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 90 प्रतिशत सुरंग मार्ग कार्य पूरा

prabhatchingari

Leave a Comment