Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बागेश्वर में आबकारी विभाग ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

बागेश्वर। विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा बुधवार को बागेश्वर गरुड़ रोड स्थित वेलकम बार के ऊपरी मंजिल के बंद कमरे से 202 पेटी विदेशी मदिरा बरामद की, जिसकी कीमत 12 लाख 10,000 बताई गई है।

बता दे कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा उप निर्वाचन को गठित विभिन्न टीमों को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, परिणामस्वरुप बुधवार को आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया।

जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि प्रवर्तन की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक जगत सिंह, बृजेश नारायण जोशी, भवन डंगवाल, पवन कुमार, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

मानसून को लेकर SDRF ने कसी कमर, सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा ने दिये आवश्यक दिशानिर्देश…..

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को 17वें प्रकाशमय एनर्टिया पुरस्कार 2024 “भारत की  सर्वश्रेष्ठ जलविद्युत परियोजना उद्यम” से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

कुंभ की तैयारियों को गति, ऋषिकेश की प्रमुख परियोजनाओं की EFC समीक्षा

cradmin

मतदान तिथियों को लेकर भ्रम में न रहें मतदाता: निर्वाचन आयोग

cradmin

रमेश सिंह गड़िया ने उत्तराखंड जलागम निदेशालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

prabhatchingari

394 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

Leave a Comment