Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

किसान के आश्रितों को अब ढाई लाख मिलेंगे

देहरादून / उत्तराखंड मे खेती के दौरान किसान की मृत्यु होने पर आश्रितों को ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही किसानों के लिए कृषक उपहार योजना भी जल्द शुरू करने का निर्णय किया गया है। बैठक के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना पर अब तक 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस राशि को एक लाख रुपये और बढ़ाते हुए ढाई लाख रुपये कर दिया गया है। कुमाऊं मंडल की तर्ज पर कृषि योजनाओं के प्रचार के लिए गढ़वाल मंडल में भी एक मोबाइल वैन चलाई जाएगी। कृषक उपहार योजना के लिए 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। तीन किसानों को इसके तहत पुरस्कार भी दिया जाएगा।

वही मंत्री ने आराकोट में बनाए जा रहे कोल्ड स्टोर के निर्माण में आ रही दिक्कतों को हल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विकासनगर और मंगलौर में कोल्ड स्टोर बनाए जा रहे हैं। मंडी समिति का एक-एक स्थायी डिवीजल कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल में स्थापित किया जाएगा।

*बाइट-गणेश जोशी,कृषि मंत्री, उत्तराखंड*

Related posts

पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने किया बड़ा सियासी उलटफेर, पूर्व मंत्री की पत्नी रजनी भंडारी को हराया

cradmin

दर्दनाक हादसा : मोटर साइकिल गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत*

prabhatchingari

बड़ेथी में एक कार गई गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

prabhatchingari

सीडीएस बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।*

prabhatchingari

UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस…

cradmin

गढ़ी कैंट में सजेगा तीन दिवसीय गोर्खा दशै-दिवाली महोत्सव एवं राजकीय मेला

cradmin

Leave a Comment