Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता श्री अनुपम खेर ने की भेंट

*मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा*

*उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत- मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अनुपम खेर ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सबसे सुंदर व अच्छे गंतव्य हैं। नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल व फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखंड में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बदरी-केदार धाम और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं व वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही है। उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Related posts

श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से सरकार गदगद

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन एक्सीलेंस के लिए पीएसयू लीडरशिप अवार्ड जीता

prabhatchingari

उत्तराखंड के शशांक ने एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक, देश का नाम किया रोशन

cradmin

उत्तराखंड में स्टार्टअप एवं नवाचार को नई दिशा देगा राइज 1.0

cradmin

प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मन हुआ अभिभूत,खुद को समझती हूं सौभाग्यशाली-रेखा आर्या

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल व आरईसी ने कोटेश्वर हाई-परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी ने समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

prabhatchingari

Leave a Comment