Prabhat Chingari
Uncategorized

फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) ने जीता अंडर 12 दून सौकर ( फुटबाल ) टूर्नामेंट 2023

देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) ने जीता अंडर 12 दून सौकर ( फुटबाल ) टूर्नामेंट 2023

दून यूनिवर्सिटी देहरादून के फुटबाल ग्राउंड मे 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक चले दून सौकर टूनामेंट के फाइनल मैच मे देहरादून फुटबाल एकेडमी अंडर 12 ने नवादा एफ सी को 1-0 से हराकर विजेता बनी
विजेता टीम से एक मात्र गोल शुभांकर काला ने 35 मिनट मे विजय गोल मारा और टीम को विजेता बनाया
बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट 9 साल के बेहतरीन खिलाडी अदीविया कुनियाल को मिला और टीम कप्तान कृष्णा उप्रेती और सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया
मुख्य अतिथि उत्तराखंड के फुटबाल जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ( अनगिनत इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित ) ने सभी विजेता और उपविजेता टीम को मैडल और ट्रॉफी से नवाजा
और सभी आयोजक कर्ता भूपेश, हर्षित, हिमांशु को बेहतरीन आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें दी
मुख्य अथिति डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने समस्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा जीवन भर खेल को अभिन्न अंग बनाये कोई भी खेल खेले रोज जिससे आपका शारीरीक विकास होगा नशे से दूर रहेंगे, मोबाइल कम से कम प्रयोग करे, फ़ास्ट फूड को बिलकुल ना खाये घर का बना खाना खाये, कच्ची हल्दी का दूध, हरी सब्जी, दाल चावल, जूस, फल, चने का प्रयोग करे जीवन भर पढ़ाई और खेल को जीवन भर उपयोग करे, सकारात्मक रहे
जिससे आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा
राज्य खेल फुटबाल को प्रोत्साहित करे
2024 मे उत्तराखंड मे नेशनल खेल होने है इसलिए खूब मेहनत करे

Related posts

उत्तराखंड के लोगों को सौगात, सिल्वर जुबली पर ग्राफिक एरा अस्पताल में मुफ्त इलाज

prabhatchingari

अग्निशमन कार्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

prabhatchingari

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह

prabhatchingari

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की

prabhatchingari

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश*

prabhatchingari

उत्तराखण्ड में चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी0एड0 के लिए अवसर

prabhatchingari

Leave a Comment