Prabhat Chingari
Uncategorized

झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर आरोपियों के घर पर पुलिस ने कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया।

मुनादी कराकर आरोपियों के घर चस्पा किया नोटिस

-देहरादून में पड़ोसी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पर पुलिस ने कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया। इस दौरान लाउड स्पीकर से घोषणा करने के साथ ही ढोल भी बजवाया गया। रायपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छह फरवरी को मोबिन अहमद निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने तहरीर दी थी। जिसमे उन्होंने बताया कि असद पुत्र शाहिद खान निवासी वाणी विहार बिना अनुमति अवैध तमंचा लेकर उनके घर घुस गया था। आरोपी ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। केस दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष के शाहिद अहमद ने भी तहरीर दी। उसने कहा कि मोबिन पुत्र मोइनुद्दीन, शायदा पत्नी मोबिन आदि ने उनके पुत्र का जबरदस्ती रास्ता रोका। घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई। तमंचा दिखाकर डराया गया। जब मुकदमा दर्ज हुआ तो मालदेवता चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने जांच की। पता चला कि मोबिन उसकी पत्नी शायदा, मुजाहिद, नाजमीन और नईम ने षडयंत्र के तहत शाहिद के पुत्र असद को झूठे केस में फंसाने की साजिश की। इस मामले में बीते पांच अक्तूबर को मोबिन और उसकी पत्नी शायदा को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, मोबिन का बेटा मुजाहिद, बेटी नाजमीन और नईम पुत्र इस्लामुद्दीन फरार हैं। तीनों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का नोटिस हासिल किया गया था।

Related posts

आदि गौरव महोत्सव 2023 का हर्षोल्लास के साथ हुआ समापन

prabhatchingari

सेवला खुर्द चंद्रबनी मार्ग को अब समाजसेवी सत्या शाही मार्ग के नाम से नामांकरण

prabhatchingari

गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद

prabhatchingari

पेस्टल वीड कॉलेज ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 2025 बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए सुझाव

prabhatchingari

टीएचडीसी ने 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स को चालू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक और मील का पत्थर हासिल किया है

prabhatchingari

सोशल दूसरी वर्षगांठ का जश्न मनाने ला रहा है खास ऑफर व हिप-हॉप नाईट

prabhatchingari

Leave a Comment