पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा 12 लाख की चरस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राज्य के मैदानी जिलों में वर्षों से चरस की तस्करी कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ समय से एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को सूचना मिल रही थी कि कुंमाऊ रेंज में एक अर्तराज्यीय नशा तस्कर सक्रिय है। जो पहाड़ों से चरस लाकर राज्य के मैदानी जिलों में सप्लाई करता है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए जब एएनटीएफ टीम ने जांच की तो मामला सूचना को सही पाया। तब एक पुख्ता सूचना के आधार पर एनटीएफ टीम द्वारा बीती रात को चंपावत जिले के थाना देवीधुरा क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2 किलो 479 ग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार आरोपी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग थाना खन्सयु जनपद नैनीताल बताया, और यह भी बताया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बेचने जा रहा था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार ड्रग तस्कर के विरुद्ध थाना देवीधुरा, जनपद चंपावत में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
