Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

सब की सुरक्षा, सम्मान व मानवता के लिए सदैव तत्पर , मित्र पुलिस चमोली

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली /जोशीमठ:- श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग मे चौकी घांघरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गस्त के दौरान घांघरिया मे एक कच्ची झोपडी मे जाकर देखा की एक नेपाली मूल का परिवार निर्मला देवी पत्नी शशिराम बहादुर निवासी पैति जिला देहलीक नेपाल अपने पति व दो साल की बच्ची के साथ रहकर मजदूरी कार्य करती है उक्त महिला द्वारा पुलिस को बताया की उसके पास पर्याप्त बिस्तर ना होने कारण रात्रि मे ठण्ड लगती है और छोटी बच्ची के पास भी गर्म कपडे नही है व असहजता/अभाव में जीवन यापन कर रहें है। अभी उसके पास कंबल खरीदने के लिए पैसे नही है । जिस पर पुलिस द्वारा मसीहा बन निर्मला देवी के परिवार को कंबल का प्रबंध व गर्म कपड़ो का प्रबंध किया गया। कम्बल व कपड़े पाने के बाद उनके चेहरे पर जो खुशी दिखी,इतना सुकून मिला जो शब्दों में बँया कर पाना मुश्किल है। उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल ने कहा कि आप भी हमारे परिवार के सदस्य हैं। आप कहीं से अपने आप को असहाय एवं अकेला ना समझें। चमोली पुलिस आप सब की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।

Related posts

कल से शुरू होगा बजट सत्र, विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

prabhatchingari

वाहन दुर्घटनाग्रस्त आठ घायल एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू…

prabhatchingari

मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये किया रवाना*

prabhatchingari

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक सम्पन्न…

cradmin

आईसीएफआरई की तकनीकों तथा शोध निष्कर्षों को अंतिम उपयोगकर्ता तक पहुंचाएं : भूपेंद्र यादव

cradmin

उत्तराखंड ने फिर अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा पत्र, बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा पर न आने दें लोग,

prabhatchingari

Leave a Comment