Prabhat Chingari
अपराध

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़*

देहरादून ,एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में 34 किलोग्राम हीरोइन के साथ एक नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। ऐसे में पुलिस पूछताछ में सामने आया था बरामद की गई कोकीन सीमा पार से लाई जा रही थी, पकड़े गए तस्करों द्वारा तलाशी, नाकों पर चेकिंग से बचने के लिए फर्जी कागजात व फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल किया गया था। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के तार उत्तराखंड से जुड़े थे, जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी एसटीएफ उत्तराखंड को दी, जिसके बाद एसटीएफ ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन चला कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 2 आरोपियों को उधम सिंह नगर जिले गिरफ्तार कर लिया, मामले पर जानकारी देते हुए STF के SSP आयुष अग्रवाल ने कहा आरोपी एक प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे जिसकी आड़ में वह फर्जी दस्तावेज बनाने काम करते थे।

Related posts

आधुनिक पुलिसिंग की नई पहल: विवेचकों को बॉडी-वॉर्न जीपीएस कैमरों का प्रशिक्षण

cradmin

राजपुर सड़क दुर्घटना : एसएसपी ने दिखाई सख्ती, थानाध्यक्ष निलंबित, मुकदमा दर्ज – विवेचना वरिष्ठ निरीक्षक को सौंपी

cradmin

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 990 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

cradmin

आबकारी ने ऋषिकेश से 192 पव्वे बरामद , आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज

cradmin

36 घंटे में स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

cradmin

आधुनिक डिवाइसों से भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के तीन सदस्य हुये है गिरफ्तार

prabhatchingari

Leave a Comment