Prabhat Chingari
Uncategorized

राज्य स्थापना दिवस पर गौचर नगरपालिका ने आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया

*राज्य स्थापना दिवस पर गौचर नगरपालिका ने आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गौचर नगर पालिका ने 74.66 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण
राज्य स्थापना के अवसर पर नगर पालिका परिषद गौचर द्वारा 74.66 लाख रुपए की योजनाओ का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया साथ ही नगर में निवास करने वाले बारह राज्य आंदोलनकारी को शाल ओढ़ाकर कर सम्मान किया गया।
लोकार्पण में गौचर मैदान पर ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क 19.78 लाख, गौसदन का विस्तारीकरण 13.08 लाख,रावल मंदिर गोचर में चौपाल व सौंद्रीयकरण 8लाख, आवासीय भवनों का 13.85 लाख आदि योजनाएं हैं।
‌‌इस सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों में सुदर्शन भंडारी,प्रकाश शैली, बलवंत बिष्ट, गजेन्द्र नयाल, शान्ति देवी, पुष्पा देवी, कमल सिंह भण्डारी, बीरबर्धन लिंगवाल, कुलदीप सिंह चौधरी, पूरण सिंह बिष्ट, शकुंतला कनवासी, एवं मिडिया से जुड़े लोगों सहित सभासद अंजनी नेगी, सुरेन्द्र लाल, अजयकिशोर भण्डारी, अधिशासी अधिकारी ज्योति प्रसाद उनियाल अवर अभियंता राजीव चौहान, पवित्रा बिष्ट, कृष्णा रावत,कमलकांत कांडपाल, बिपुल रावत सहित कई गणमान्य नागरिक एंव पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी गण मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन राजीव चौहान ने किया।

Related posts

आदि गौरव महोत्सव 2023 का हर्षोल्लास के साथ हुआ समापन

prabhatchingari

उत्तराखंड में जल्द होगें नगर निकाय चुनाव

prabhatchingari

नैनबाग के ग्राम चिलामू से भारतीय पैरा निशानेबाजी के कोच सुभाष राणा कर रहे है देश का नाम रौशन,

prabhatchingari

पंढरपुर की विरासत को दर्शाया गया,दून स्कूल में

prabhatchingari

खाई में गिरी कार, SDRF ने चालक को किया सकुशल रेस्क्यू *

prabhatchingari

जगद्गुरु शंकराचार्य ने दिया मूल निवास-भू कानून को अपना समर्थन

prabhatchingari

Leave a Comment