Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राज्यपाल ने दी ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर शिक्षकों को बधाई

देहरादून, 4 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘शिक्षक दिवस’, हमें अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक, देश एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपने विद्यार्थियों को अनुशासनप्रिय बनाते हैं एवं उनमें नैतिक मूल्यों के गुण रोपित कर उनकी प्रतिभा का विकास करते हैं, जिससे वे आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान कर सकें। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे युवा पीढ़ी में ईमानदारी, सत्य, न्याय, करूणा और कर्तव्यनिष्ठा जैसे आदर्श मूल्यों को आत्मसात कराएं।

Related posts

सीजीएचएस दरों पर चिकित्सा सुविधा हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

cradmin

लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत होटल S-7 में फंसे 03 लोग, SDRF टीम ने निकाला सुरक्षित।

prabhatchingari

विद्या – सपनों की उड़ान’ देहरादून के विकास मॉल में हुई रिलीज

cradmin

टिकरधार के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किए 02 शव बरामद।*

prabhatchingari

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

cradmin

आपदा प्रभावितों ने सरकार से उन्हें नगर के आसपास उनकी सुरक्षित भूमि पर ही विस्थापित करने की मांग की*

prabhatchingari

Leave a Comment