Prabhat Chingari
उत्तराखंड

क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा निर्देश*

*क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा किया गया कोतवाली कर्णप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए गए सख्त दिशा निर्देश*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री अमित कुमार द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
थाने के मालखाने का रख रखाव और मैस की साफ सफाई की प्रशंसा करते हुए और बेहतर करने की हिदायत दी गई।
थाने पर मौजूद समस्त अस्लाह, कारतूस,एवं थाने के अभिलेख माल मुकदमाती, पुलिस भोजनालय, कम्प्यूटर, सीसीटीएनएस कक्ष, आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। अस्लाह, कारतूसों के बारे में जानकारी लेकर, उनकी हैंडलिंग कराई गई। लंबित मामलों के निस्तारण/अपराधियों के सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया। क्राइम ओ0आर0 लेकर लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के उपरान्त थाने पर मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा उनकी समस्याए सुनी गई और त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री डी0एस0 रावत, एवं थाने में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस के अवसर पर टीएचडीसीआईएल के 1320 मेगावाट के खुर्जा एसटीपीपी के स्टेशन ट्रांसफार्मर ,एक की ऐतिहासिक चार्जिंग

prabhatchingari

जोशीमठ के पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

cradmin

फिल्म महोत्सव के समापन पर मंडाण की धूम…

cradmin

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान, हम कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी नहीं रहे हैं

prabhatchingari

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

cradmin

Leave a Comment