Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एचडीएफसी लाइफ ने गारंटीकृत लाभ के साथ ‘एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव’ लॉन्च किया

देहरादून, 12 दिसंबर, 2023: भारत की अग्रणी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक एचडीएफसी लाइफ ने एक नया प्रोडक्ट एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव लॉन्च किया है। यह एक गारंटीड सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह प्लान अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने एवं उनके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव में आपको पॉलिसी खरीदने के अगले महीने से ही एक गारंटीकृत तत्काल आमदनी का लाभ उठाने का विकल्प मिल जाता है यह पूरी तरह लचीला (सुविधाजनक) होगा – आप अपने प्लान को तत्काल आमदनी, लंबी-अवधि की आमदनी, एकमुश्त या पीरियड लम्पसम (मनी बैक) जैसे लाभ प्राप्त करने के लिए कस्टमाइज़ कर सकते हैं इसमें अपनी इच्छा के अनुसार सुरक्षा स्तर और फ्लेक्सिबल सम एश्योर्ड एवं राइडर बेनिफिट्स चुन सकते हैं
एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव के कुछ खास फीचर्स के रूप में आपको अपने नगद प्रवाह निर्धारित करने की क्षमता मिलती है, जिससे आप अपने सभी सपने पूरे कर सकेंगे और साथ ही गारंटी के रूप में अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलती है आप अपनी आमदनी पर महंगाई का प्रभाव कम करने के लिए इन्क्रीसिंग इनकम विकल्प^ चुन सकते हैं
इस लॉन्च पर बोलते हुए, अनीश खन्ना, हेड – प्रोडक्ट्स एंड सेग्मेंट्स, एचडीएफसी लाइफ ने कहा, “हर काम की शुरुआत एक सपने से होती है, और सपना कितना ही बड़ा क्यों ना हो, इसे सच बनाने के लिए आपको तुरंत एक सुरक्षित कदम के साथ शुरुआत करनी होगी। इसी प्रकार, जीवन लक्ष्य भी नियमित बचत एवं योजना बनाने से ही पूरे होते हैं। आप भी एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव प्रोडक्ट के साथ आज ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहला सुरक्षित कदम उठा सकते हैं।

Related posts

सीडीएस अनिल चौहान से भेंट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

prabhatchingari

उत्तराखंड में आकाश इंस्टीट्यूट का परचम, JEE Main 2026 में 20 छात्रों ने मारी बाजी

cradmin

सीबीडीसी के माध्यम से कृषकों को मिलेगा अनुदान, मंत्री जोशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत एसपी चमोली ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

cradmin

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) ने संभाली जनपद चमोली की कमान*

prabhatchingari

स्ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

Leave a Comment