Prabhat Chingari
उत्तराखंड

तोताघाटी में भारी भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बंद

प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग देवराज शर्मा के मुताबिक, तोता घाटी में हाईवे का निचला हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सड़क पर केवल पांच मीटर ही जगह बची है। जिसके चलते यहां पर वाहनों के आने जाने लायक जगह नहीं है।

कई जगह डायवर्ट किया रूट ,भारी बारिश से अटाली क्षेत्र में मलबा आने के बाद बदरीनाथ हाईवे पर चलने वाले यातायात को देवप्रयाग से चाका गजा व मलेथा से नरेंद्र नगर डायवर्ट कर ऋषिकेश को भेजा गया। वहीं मुनि की रेती से डाइवर्ट कर यातायात नरेंद्रनगर होकर श्रीनगर, देवप्रयाग व पौड़ी के लिए भेजा गया। है। एसएचओ देवप्रयाग देव राज शर्मा के अनुसार, इस बाबत आदेश मिलने के बाद देर शाम को बदरी केदार व हेमकुंड से लौटने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

वहीं, श्रीनगर से लौट रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी देवप्रयाग से गजा होकर देहरादून के लिए निकलना पड़ा। देर शाम हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट करने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Related posts

पत्रकार समाज के दीप, जो अंधकार में भी रोशनी फैलाते हैं – मुख्यमंत्री धामी

cradmin

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखण्ड में बढ़ी सतर्कता, संवेदनशील इलाकों में सघन जांच जारी

cradmin

सूबे में पांच नवम्बर तक होंगे छात्रसंघ चुनावः डॉ. धन सिंह रावत*

prabhatchingari

नीतू लोहिया फाउंडेशन नव पीढ़ी को श्री रामचंद्र एवं सनातन धर्म के बारे में जागरूक करने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया।

prabhatchingari

रूद्रनाथ यात्रा से पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली बैठक*

prabhatchingari

द पॉली किड्स स्कूल ने सुपर टीचर 2023 ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की

prabhatchingari

Leave a Comment