Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

नंदकेशरी मंदिर में सौकड़ों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई

गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गढ़वाल व कुमाऊं से पहुंचे संकड़ों भक्तों ने पिंडर नदी में स्नान कर भगवान शंकर व भगवती की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर हर्षोल्लास के साथ एक दिवसीय मेला सम्पन्न हुआ।
देवाल विकासखंड के धरातल्ला गांव के ग्रामीण ने मां भगवती के डोले को पंचस्वरो के साथ पिंडर नदी के तट पर आए। जहां सभी देव पाश्वो व ग्रामीणों ने स्नान कर मंदिर में पहुंचे और मंदिर में जलाभिषेक किया। उसके बाद 1 बजे मंदिर परिसर में भगवती का देव पाश्वा अनकपाल सिंह , डिगपाल सिंह ने लाटू, हनुमान , भैरव का नृत्य कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। धरा गांव की महिलाओं ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में खोल दे माता खोल भवानी धार में केवाडा ,,,,,,,देव चाचडी की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया । कुलपुरोहित भुवन मिश्र ने वेदपाठी मंत्रोच्चार कर यज्ञ किया। दिनभर मेला में रौनक बनी रही । मेले में मेलार्थियों ने खूब खरीदारी भी की।
इस मौके पर पूर्व क्षेपंस लाखन रावत, प्रधान कलावती देवी,अशोक रावत, रघुवीर सिंह, गोविन्द सिंह, पुजारी दयाल सिंह, खिलाप सिंह, सुजान सिंह,भोपाल सिंह, कुशल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

prabhatchingari

शीतलहर से निपटने को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

cradmin

उत्तराखंड किन्नर समुदाय ने परेशान करने व मारपीट के आरोपों को बताया निराधार

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी, खुद भी दौड़कर युवाओं का बढ़ाया उत्साह

cradmin

जल्द कराए जाएं मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस

prabhatchingari

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दूसरे दिन न्याय, शक्ति और सार्वजनिक विश्वास पर चर्चा

cradmin

Leave a Comment