Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड में नगर निगम डीएम, अन्य निकाय एसडीएम संभालेंगे

उत्तराखंड में नगर निगम डीएम, अन्य निकाय एसडीएम संभालेंगे
02 दिसंबर से प्रशासनिक अधिकारी देखेंगे सभी निकायों का काम
बाजपुर और रुड़की को छोड़ कर शेष 84 निकाय किए जाएंगे प्रशासकों के हवाले
देहरादून– उत्तराखंड में दो दिसंबर से नगर निगमों की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और अन्य निकायों का कामकाज एसडीएम रैंक के अधिकारी संभालेंगे। प्रशासक की नियुक्ति छह माह के लिए की जाएगी। निकायों के वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक पांच साल पहले दो दिसंबर को आयोजित हुई थी, इस बार फिर चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शहरी विकास विभाग आगामी एक दिसंबर को निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है।
निगम की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दिन 84 निकायों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे, जबकि बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल जुलाई और रुड़की नगर निगम का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक शेष होने के कारण, यहां निर्वाचित बोर्ड काम करता रहेगा। इसमें भी रुड़की में मेयर का पद रिक्त चल रहा है, जहां पहले ही जिलाधिकारी प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य नवगठित निकायों में पहले ही प्रशासक काम कर रहे हैं।

Related posts

अनिल वर्मा अध्यक्ष व डॉ.वी.डी.शर्मा महासचिव निर्वाचित

prabhatchingari

चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन: महाराज

prabhatchingari

Career Buddy Club और गुरु नानक कॉलेज की सराहनीय पहल

cradmin

टिहरी पीएसपी की दूसरी यूनिट का वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ — भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में टीएचडीसीआईएल की ऐतिहासिक छलांग

cradmin

सरकार ने बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया..सीएम धामी

prabhatchingari

बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

prabhatchingari

Leave a Comment