Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अगले चार दिनों भारी वर्षा के मद्देनज़र धर्मनगरी हरिद्वार में सरकारी मशीनरी हाई अलर्ट पर आपदा की स्थिति में नंबर हुए जारी ।

हरिद्वार। आपदा प्रबंधन अधिकारी सुश्री मीरा रावत अवगत कराया है कि भारतीय मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 12 अगस्त, 2023 को उत्तराखण्ड के लिए अगले 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी (येलो / ओरेंज / रेड) जारी करते हुए जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
जनपद में आपातकालीन स्थिति / आपदा की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बियाल ने संबंधित को निर्देश दिये हैं कि – प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान- प्रदान किया जाये । आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में संबंधित विभाग उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे, समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे, रामस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र,जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नम्बर- 01334-223999, 1077 ( टोल-फ्री) मो0-7055258800, 7900224224, 9068688840 पर तत्काल दर्ज करायेगें, इस अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये, नगर एवं करबाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित समस्त सेवाओं को तत्पर रखे जाने के साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में प्रतिवादन का उच्च स्तर बनाये रखा जाए।

Related posts

बमोथ गांव में पांडवों के गंगा स्नान पित्र तर्पण के साथ हुई भव्य जल कलश यात्रा

prabhatchingari

ओलंपस हाई स्कूल में वार्षिक एक्टिविटी शो का आयोजन

cradmin

चमोली – रानों वार्ड में बड़ा उलटफेर! पूर्व सैनिक लक्ष्मण खत्री ने रजनी भंडारी और भाजपा जिलाध्यक्ष को दी करारी शिकस्त

cradmin

तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को जब रन सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया…..

prabhatchingari

CAU ने खिलाड़ियों के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट किया लागू

cradmin

भूस्खलन से यात्रा मार्ग आंशिक क्षतिग्रस्त, SDRF ने 100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

cradmin

Leave a Comment