Prabhat Chingari
उत्तराखंड

दिनांक 07/10/2023 को वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद देहरादून में यातायात रुट / डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा

प्रेमनगर से बल्लुपूर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रुप से रोका जायेगा व शहर की ओर आने वाले यातायात को पंडितवाडी से लवली मार्केट होते हुए बल्लीवाला की ओर भेजा जायेगा।

 घण्टाघर से प्रेमनगर जाने वाले यातायात को आंशिक रुप से बल्लुपूर फ्लाई ओवर के ऊपर रोका जा सकता है, साथ ही बल्लुपूर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
 सांय 19:00 बजे के बाद रिस्पना से धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रुप से रिस्पना पुल पर रोका जायेगा, साथ ही धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को रिस्पना पुल से पुरानी बाईपास चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
 सांय 18:00 बजे से कारगी चौक से रिस्पना की ओर आने वाले भारी वाहनों को दुधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
 उक्त वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर के मुख्य मार्ग ईसी रोड / बहल चौक / दिलाराम चौक / न्यू कैन्ट रोड से जाने व आने वाले यातायात को उक्त चौराहों पर आंशिक रुप से रोका / डायवर्ट किया जायेगा।

अतः आमजनमानस से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए उक्त मार्गों का प्रयोग न करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं उक्त कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाये रखने में देहरादून पुलिस को सहयोग प्रदान करें ।

Related posts

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज मेले इस 1 सितम्बर 2024 को महेन्द्रा ग्राउण्ड में का आयोजन

prabhatchingari

यूकेजी छात्रों के लिए आयोजित हुआ ग्रेजुएशन समारोह

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में मेगा करियर काउंसिलिंग ब्रह्मोस की क्षमता और बढ़ेगी -डॉ मिश्रा

prabhatchingari

ओलंपस हाई स्कूल में वार्षिक एक्टिविटी शो का आयोजन

cradmin

ग्राफिक एरा का खाद्यान्न वितरण अभियान

prabhatchingari

सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, सैन्य परिवारों को मिली सौगातों की बौछार”

cradmin

Leave a Comment