Prabhat Chingari
Uncategorized

भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नृसिंह मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की*

*भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जोशीमठ पहुंचकर यहां नृसिंह मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को जोशीमठ पहुंचे और यहां नृसिंह मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
उनके साथ परिवार के सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। शनिवार को उनके बदरीनाथ धाम पहुंचने की संभावना है।
एयर चीफ मार्शल शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे आर्मी हेलिपैड से नृसिंह मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद वे भगवान नृसिंह की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा संपन्न कराई।
एसडीएम/बीकेटीसी की उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी आगवानी की और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर के अलावा दुर्गा मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर के प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 10 पॉजिटिव मरीज

cradmin

भूस्खलन की रोकथाम को जिओटेक्निकल, जियोफिजिकल, टोपोग्राफिकल जांच कराई जायेगी: महाराज*

prabhatchingari

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉपीराईट उल्लंघन मामले में पीपीएल इंडिया के लिए महत्वपूर्ण जीत का फैसला सुनाया

prabhatchingari

जमरानी बांध परियोजना को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी पर महाराज ने प्रधानमंत्री का आभार जताया*

prabhatchingari

38वे राष्ट्रीय खेलों में योगासन का रंगारंग समापन

prabhatchingari

महाराज ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी*

prabhatchingari

Leave a Comment