Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा , 9 जवानों की दर्दनाक मौत,कई घायल…

लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने बताया कि केरी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया. घटना में कई अन्य घायल हैं. सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास केरी की ओर बढ़ रहे थे. दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के दस्ते में तीन वाहन शामिल थे. इसमें से सेना का ट्रक हादसे का शिकार हुआ है. इस दस्ते में तीन अफसर, दो जेसीओ और 34 जवान शामिल थे. तीन गाड़ियों के इस दस्ते में एक जिप्सी, एक ट्रक और एक एंबुलेंस थी. लद्दाख के जिस इलाके में ये हादसा हुआ है, वो सुदूर इलाका है।
ये गांव भारत-चीन सीमा पर बने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सटा हुआ है. इस इलाके में ढेरों खाई हैं. एलएसी के करीब होने की वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहती है. सेना के कई प्रमुख रेजिमेंट भी यहां मौजूद हैं. चीन के साथ चल रहे तनाव को ध्यान में रखते हुए यहां सैनिकों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं. हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related posts

आरोपी बेटा गिरफ्तार, देर रात शराब के नशे में मां-बेटे में हुआ था विवाद | Accused son arrested late night there was a dispute between mother and son under the influence of alcohol

cradmin

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स मार्च12 नए शोरूम खोलने

prabhatchingari

पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी चंदिया पुलिस | Uncontrolled truck collided with tree, driver died, Chandia police engaged in investigation

cradmin

G-20 फाउण्डेशन लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी प्रदर्शनी पुणे में उत्तराखण्ड की धूम

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की: खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की यूनिट-2 (660 मेगावाट) राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ी

cradmin

सोलर पैनल अब फ्री में छत पर लगवा सकेंगे…

prabhatchingari

Leave a Comment