Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पहल: श्री तुंगनाथ मंदिर की जीर्ण-शीर्ण छतरी का जीर्णोद्धार कार्य विधि-विधान के साथ शुरू

देहरादून। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई तेरह हजार फीट पर स्थित आस्था का केन्द्र प्रसिद्ध शिव मंदिर तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर की जीर्ण-शीर्ण छतरी का जीर्णोद्धार कार्य विधि-विधान पूजा-अर्चना के पश्चात रविवार 17 सितंबर से शुरू हो गया
उल्लेखनीय है तेरह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पंच केदार में शुमार श्री तुंगनाथ मंदिर में भगवान शिव के बाहु तथा ह्रदय भाग की पूजा होती है और यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते है श्री तुंगनाथ घाटी स्थित चोपता तथा दुग्गलबिट्टा को उत्तराखंड का स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है इन्हीं पड़ावों से होकर तीर्थयात्री भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन को पहुंचते हैं।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर भी विचार हो रहा है। मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि स्थानीय जनता की वर्षों पहले की मांग पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष का पदभार संभालते ही अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर जीर्णोद्धार की पहल की है।

Related posts

चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 4203 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में मिले वैध,186 प्रत्याशियों के नाामांकन हुए निरस्त

cradmin

गोर्खाली सुधार सभा, नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न

prabhatchingari

ईमानदार व कर्मठ पुलिस निरीक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाएं ,डीजीपी

prabhatchingari

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर डीएम सख्त—सशक्त बेटी, समृद्ध भविष्य का लिया संकल्प

cradmin

उत्तराखण्ड राज्य के निर्वाचन आयुक्त का दायित्व वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार ने संभाला

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग में 220 नये चिकित्सक किये तैनातः डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

Leave a Comment