Prabhat Chingari
Uncategorized

35 वर्षों बाद हो रही पांडव नृत्य / लीला आयोजन को लेकर करछुना ग्रामवासियों में बना है उत्साह*

*35 वर्षों बाद हो रही पांडव नृत्य / लीला आयोजन को लेकर करछुना ग्रामवासियों में बना है उत्साह*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत करछुना तल्ला गांव में 35 वर्षों बाद 31 दिसंबर से पांडव नृत्य / लीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर गांववासियों में भारी उत्साह बना हुआ है। सभी ग्रामवासी, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल पांडव नृत्य / लीला की तैयारियों में जुटे हुऐ हैं।
पांडव नृत्य / लीला कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि गांव में 35 साल बाद हो रहे पांडव नृत्य को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक होने वाले पांडव नृत्य में 31 दिसंबर को दीप प्रज्वलित, कलश यात्रा, रावल देवता का पांडव चौक में आगमन के साथ प्रारंभ होगा। इस दौरान पनवाणी गायक के रूप में लोकगायक दिगम्बर बिष्ट एवं साथी कलाकार तथा गायिका श्रीमती मिनीता नेगी एवं श्रीमती पूनम मनोड़ी व साथी कलाकारों द्वारा पांडव लीला का मंचन किया जायेगा। 01 जनवरी को पांडव नृत्य, पांडव जन्म लीला जागरों के साथ, 2 को नारायण वृक्ष का आगमन, कृष्ण जन्म की लीला, 3 को पांडव नृत्य के साथ द्रौपदी स्वयंवर, 4 को पांडव नृत्य के साथ द्रौपदी चीरहरण, 5 को पांडव नृत्य के साथ गैंडा कौथिग,, 6 को पांडव नृत्य एवं लीला के बाद जलयात्रा, रावल देवता की विदाई तथा पांडवों की अश्रुपूरित विदाई के साथ ही प्रसाद वितरण कर समापन होगा। इससे पूर्व हुई बैठक में पांडव नृत्य कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, सचिव प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह, कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं महिला मंगल दल अध्यक्षा उर्मिला देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष नीरज भंडारी आदि मौजूद थे।

Related posts

लैला तैयबजी को विश्व डिज़ाइन विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय डिज़ाइन गुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

शीतकाल में बर्फबारी वाले ट्रैकिंग मार्गो पर जाने वाले पर्यटकों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाए-सीडीओ चमोली

prabhatchingari

उपराष्ट्रपति के बद्रीनाथ दौरे को लेकर चाक-चौबन्द रहेगी सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस*

prabhatchingari

खाई में गिरा ट्रक , SDRF ने चालक को किया सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

सॉलिडैरीडैड और काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स ने भारतीय चमड़ा सेक्टर में नवाचार व कौशल उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी बनाई

prabhatchingari

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया में 14 नवंबर से पंच पूजाये।

prabhatchingari

Leave a Comment