Prabhat Chingari
अपराध

लेफ्टिनेंट कर्नल ने किया महिला का मर्डर, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा ।

देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जोकि मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।

युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।

युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए

रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया।

सिलीगुड़ी में बार में हुई थी युवती से जान पहचान

लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच संबंध बने। लगातार मिलने जुलने लगे। इसके बाद जब गत जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।

Related posts

अवैध अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा…

cradmin

दून में पेट्रोल पंप पर लूट, मैनेजर और सेल्समैन को पीटकर नकदी लेकर फरार

cradmin

वित्तीय अनियमितता वाली सहकारी समितियों की होगी एसआईटी जांच

prabhatchingari

सुलभ शौचालय का कर्मचारी निकला महिला का हत्यारा, हाथीबड़कला रोड में कचरे के पास मिला था महिला का शव। जानिए पूरा घटनाक्रम।

prabhatchingari

तो कही कम वोल्टेज से परेशान लोग, मानसून से पहले ही खुली बिजली कंपनी की पोल | So somewhere people are troubled by low voltage, electricity company exposed before monsoon

cradmin

यातायात नियम तोड़ने पर दून पुलिस सख़्त, बीएनएस में दर्ज हुआ राज्य का पहला केस

cradmin

Leave a Comment