Prabhat Chingari
जीवन शैली

वार्ड 78 में आईफुलू के मामलों को देखते हुए, चलाया जागरूकता अभियान ,पार्षद रमेश कुमार मंगू

आज वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने स्कूली बच्चों पर आईफुलू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, नेत्र विशेषज्ञ डॉ स्मिता मेहरा (M.B.B.S.. M S) की देखरेख में प्राइमरी स्कूल सुभाषनगर, राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भारूवाला ग्रांट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऑगलभट्टा में अध्ययनरत बच्चों का परीक्षण करवा कर आईफुलू से बचने के लिए आई ड्रॉप का वितरण किया।

पार्षद रमेश कुमार मंगू ने बताया कि रोज़ आईफुलू के मामले देखने को मिल रहे हैं, खासकर ये स्कूली बच्चों पर तेज़ी से फेल रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, इन तीनों स्कूल में भी काफी बच्चों को आईफुलू हो रखा है, औरों को भी हो सकता है, इसलिए डॉ स्मिता मेहरा के निगरानी में बच्चों को दो प्रकार के आई ड्रॉप दे रहे हैं, एक जो आईफुलू को होने से रोकता है, जबकि दूसरा ड्रॉप उन बच्चों के लिए है, जिनको आईफुलू हो रखा है। नियमित उपयोग करने से ये जल्द ही ठीक कर सकता है, साथ ही अन्य बच्चों पर फैलने का खतरा भी कम हो जाता है।

नेत्र सर्जन डॉ स्मिता मेहरा ने बताया कि आज कल आई फ्लू तेज़ी से फेल रहा है, खासकर स्कूली बच्चों में ज्यादा फैल रहा है, उन्होंने बताया आई फ्लू देखने से नही फैलता, आई फ्लू में सफाई बहुत जरूरी है, आँखों को टिशू पेपर या साफ कपड़े से साफ करना चाहिए।

आज के कैम्प में वी.के माहेश्वरी, विश्व भास्कर मैंदोला जी, सुधीर तोमर जी, प्रिंसिपल अनुपमा डोभाल, अतर सिंह सैनी, वंदना, सिद्धार्थ वर्मा, सुभाष धस्माना आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीबीडीसी के माध्यम से कृषकों को मिलेगा अनुदान, मंत्री जोशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

cradmin

उद्देश्य के साथ प्रगति, हरियाली के साथ विकास” एवं “विकास में संतुलन और पर्यावरण संरक्षण” विषय पर संवाद का आयोजन किया गया

cradmin

उत्तराखंड रजत जयंती पर देहरादून में गूंजेगी हंसी — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ में जुटेंगे देश के कॉमेडी स्टार्स

cradmin

मीन और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

असहाय वृद्ध महिलाओं के लिए योजना जल्द: रेखा आर्या

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत

cradmin

Leave a Comment