Prabhat Chingari
उत्तराखंडराष्ट्रीय

आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून। सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।

श्री महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

Related posts

लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रदान किए चेक व आवास की चाबी

prabhatchingari

किराए में 7.4% की तिमाही वृद्धि, प्रमुख शहरों में किराया उपज बढ़कर 3.62%: मैजिकब्रिक्स

prabhatchingari

मंत्री रेखा आर्य ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, गरिमा दसौनी बोलीं- राज्य निर्वाचन आयोग ले संज्ञान

prabhatchingari

फ्यूजी फिल्म ने देहरादून में सर्विस सेंटर का किया उद्घाटन

prabhatchingari

नशा मुक्त भारत अभियान” का उत्तराखंड में शुभारम्भ किया

prabhatchingari

उत्तराखंड- बागेश्वर उपचुनाव में अब तक 39.1 %फीसदी मतदान

prabhatchingari

Leave a Comment