Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महाराज ने कहा मालन नदी पर टूटे पुल की जांच का प्रस्ताव शीघ्र भेंजे

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को शीघ्र इसकी जांच का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए हैं कि पुल के गिरने के क्या कारण रहे हैं इसकी विस्तृत जांच की जाए।

लोनिवि मंत्री श्री महाराज ने विभागीय सचिव को निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गो को खोला जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह से प्रदेश की सभी नदियों की स्थिति और जल स्तर का ब्यौरा भी तलब किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बनेगा मंत्र चिकित्सा केन्द्र

prabhatchingari

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर सीधे जेल

cradmin

‘विरासत की महफिल’ में आज की संध्या रही मशहूर सांस्कृतिक कलाकार ‘मंजरी चतुर्वेदी’ के नाम

prabhatchingari

मिस्टर एंड मिस देहरा दून 2025 का ग्रैंड ऑडिशन आयोजित

cradmin

228 चयनित एलटी शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत*

prabhatchingari

Leave a Comment