Prabhat Chingari
उत्तराखंड

नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 लोगों से भरी बस हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF चला रही राहत एवं बचाव अभियान।*

*जनपद नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 लोगों से भरी बस हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF चला रही राहत एवं बचाव अभियान।*

आज दिनाँक 08 अक्टूबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

Related posts

गोल्डन कार्ड योजना में आ रही समस्याओं को लेकर सरकार सतर्क, तीन प्रमुख अस्पतालों में सेवाएं बहाल

prabhatchingari

दंत चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता और मानकीकरण पर BIS का सशक्त संवाद

cradmin

स्टोव क्राफ्ट ने पिजन ब्लैक डायमंड, एक्सट्रीम डीएलएक्स और एटमॉस चिमनी और स्लेंडर और लिनिया हॉब्स किया लॉन्च

prabhatchingari

गुदगुदी करने पर क्यों आती है हंसी

prabhatchingari

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन

prabhatchingari

भाजपा सरकार ने गली गली मौहल्ले मौहल्ले में खोले नशे के बाजारः विरेंद्र पोखरियाल

prabhatchingari

Leave a Comment