Prabhat Chingari
राजनीती

मन की बात कार्यक्रम है एक उत्सव,हर व्यक्ति को मिलता है सीखने का अवसर-रेखा आर्या

*कालाढुंगी*:आज जनपद प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कालाढूंगी विधानसभा के मंडल बिठोरिया में सरकार शमसेर सिंह के आवास पहुंची जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं उन्होंने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण में उनके विचारों को सुना।कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बाबा अमरनाथ व काशी विश्वनाथ में पर्यटकों की बढ़ती संख्या,1दिन में उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड, देशभर में नवनिर्मित अमृत सरोवरों माध्यम से संरक्षण व संवर्धन सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा किया,साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण और बारिश के मौसम में आए परेशानियों का जिक्र किया।मंत्रीरेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही प्रधानमंत्री जी के विचारों और भावनाओं को सुनकर हम सभी के भीतर आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार होता है।मन की बात का कार्यक्रम एक उत्सव है जिससे काफी कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतारने की हम सब कोशिश करते हैं। यह सबके लिए एक सीख है और इतिहास में पहली बार हुआ है जब जनता द्वारा चुना हुआ एक प्रतिनिधि जो एक ऊंचे पद पर रहने के बावजूद जनता से सीधे तरीक़े से संवाद करता है।प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम द्वारा स्वच्छ भारत से लेकर वोकल फॉर लोकल जैसे कई जनजागरण अभियानों और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक सामाजिक परिवर्तन की योजनाओं को सफल बनाया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश गौड़ जी,महामंत्री श्री दीपक सनवाल जी,शक्ति केंद्र संयोजक श्री नंद किशोर बुडलाकोटी जी,बूथ अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अगन देवया जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चंपा नेगी जी,जिला महामंत्री श्री नवीन भट्ट जी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 4203 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में मिले वैध,186 प्रत्याशियों के नाामांकन हुए निरस्त

cradmin

भाजपा सरकार ने गली गली मौहल्ले मौहल्ले में खोले नशे के बाजारः विरेंद्र पोखरियाल

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में किया 8275.51 करोड़ की 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

prabhatchingari

मतदान प्रतिशत बढ़ने में कारगर साबित हो सकते हैं यह उपाय – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

विधानसभा भवन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल

prabhatchingari

Leave a Comment