Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जेंडर रिस्पॉन्सिव प्लानिंग एवं बजटिंग कार्यशाला का मंत्री अग्रवाल ने किया शुभारंभ

यूएनडीपी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय जेंडर रिस्पॉन्सिव प्लानिंग एवं बजटिंग कार्यशाला का आज माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभारंभ किया। शहर के स्थानीय होटल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में लैंगिक समानता,महिला सशक्तिकरण के लिये जेंडर बजटिंग की आवश्यकता एवं महिलाओं की भागेदारी सहित तमाम बिंदुओं व पहलुओं पर चर्चा की जाएगी एवं महत्वपूर्ण सुझाव लिए जांएगे।
वित्त एवं शहरी मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। जेंडर बजट में औऱ क्या प्रावधान एवं अपेक्षित सुधार लाने की आवश्यकता है इस हेतु अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए जेंडर बजट का प्रावधान किया गया है,इस हेतु विभागों से ऑनलाइन बजट की मांग भी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं का अविस्मरणीय योगदान रहा है, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे रही है। जेंडर बजट से हमारी एकल व दिव्यांग जैसी महिलाओं को भी मजबूती मिलेगी।कार्यशाला में सचिव,योजना विभाग और सीईओ – सीपीपीजीजी डॉ.आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल,यूएनडीपी राज्य प्रमुख उत्तराखंड डॉ. प्रदीप मेहता, वित्त नियंत्रक सूचना बालकराम बासवान,मनमोहन मैनाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए बीआईएस संवेदीकरण कार्यक्रम

cradmin

सीडीएस बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।*

prabhatchingari

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा पर उत्तराखंड में विरोध व प्रदर्शन

prabhatchingari

मंत्री गणेश जोशी ने भूमि बन धन विकास केंद्र तहत मसाला प्रसंस्करण व मधुवन कलस्टर का किया उद्घाटन

prabhatchingari

उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा एक मर्मस्पर्शी युगल गीत ‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ यूट्यूब पर लॉन्च हुआ।

cradmin

अनावश्यक हूटर के प्रयोग पर डीजीपी सख्त, दिए ये निर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment