Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून, :- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के जिन ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया हैं । वहां न्याय पंचायतों की संख्या के सापेक्ष ग्राम विकास अधिकारी के पदों की संख्या को कम करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने देहरादून में ग्राम विकास का भवन के निर्माण की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के अधिकारियों को निर्देश दिए। ताकि ग्राम्य विकास विभाग के सभी शाखाएं एक छत के नीचे आ सके। विभागीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष आवास निर्माण कार्यों में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य सरकार के लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2025 तक समूहों की 1.25 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य करने पर भी उन्होंने बल दिया।

इस अवसर पर सचिव आनंद स्वरूप अपर सचिव निकिता खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नंदा लोकजात यात्रा से पहले कुरूड में लोकजात सांस्कृतिक मेले का आगाज

cradmin

आयुक्त ने आपदा कार्यों की समीक्षा की, प्रशासन की त्वरित कार्यवाही पर जताया संतोष

cradmin

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

prabhatchingari

डॉ. आशुतोष सयाना बने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के नियमित प्राचार्य

cradmin

सारमंग मैराथन में 5 देशों और 21 राज्यों के धावक तैयार

cradmin

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होगा फलदार पौधों का रोपण…

cradmin

Leave a Comment