Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से, जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क संशोधित करने का किया आग्रह

देहरादून, 14 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र मूसरी के अन्तर्गत पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क कम करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने का अनुरोध किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया कि मसूरी विधानसभा में पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट के संचालन को कार्य पर्यटन विभाग द्वारा ठेकेदार को दिया गया है। उन्होंने कहा सम्पूर्ण भारत में किसी भी पर्यटक स्थल में इतना अधिक शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा उपरोक्त के दृष्टिगत स्थानीय जनता आक्रोशित है। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट पर्यटक स्थल में तत्काल उपरोक्त शुल्क संशोधित करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का आग्रह किया। जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Related posts

उपनल कर्मियों पर एस्मा लगाकर सरकार ने अपनी नाकामी स्वीकार की — गोदियाल

cradmin

रूट्स2रूट्स ने उत्तराखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में स्थापित किए डिजिटल क्लासरूम

prabhatchingari

चमोली जिले की 10 निकायों में 64.76 प्रतिशत हुआ औसत मतदान

prabhatchingari

श्रीकृष्ण शोभायात्रा समिति बड़ोवाला की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

cradmin

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

cradmin

MDDA की बोर्ड बैठक मे हुए बड़े फैसले,

prabhatchingari

Leave a Comment