Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

मंत्री ने दिये राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश

*महाराज ने किया राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

श्री महाराज ने अधिकारियों से कहा कि वह राजकीय अभिलेखागार के भवन की मरम्मत, शौचालयों की साफ-सफाई और वहां रखे अभिलेखों के संरक्षण व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कमचारियों का ब्यौरा भी तलब किया है।

संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने अधिकारियों को नैनीताल स्थित रामगढ़ में किसी व्यक्ति के पास महत्वपूर्ण अभिलेखों के होने की जानकारी देते हुए उन्हें भी संरक्षित करने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ संस्कृति विभाग के सचिव/महानिदेशक हरीश चंद्र सेमवाल, राजकीय अभिलेखागार के सहायक निदेशक एवं प्रभारी वीरेंद्र नारायण सिंह, तकनीकी सहायक (इतिहास) मनोज आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गौरव सैनानी एसोसिएशन के सदस्य पूर्व सैनिक बीर बहादुर थापा के घर पर हुए जान लेवा हमले में उनकी मौत

prabhatchingari

शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति होने तक होगी वैकल्पिक व्यवस्था

prabhatchingari

वाइब्रेंट विलेज में आर्मी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के समन्वय से किये जाए विकास कार्य

cradmin

मेडिकल शिक्षा से लेकर संस्कृत स्कूलों व मदरसों में भी खुलेगी इकाई

prabhatchingari

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित किया गया गढभोज कार्यक्रम

prabhatchingari

एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की विजेता दुबई में दिखाएँगी उत्तराखंड की झलक

cradmin

Leave a Comment