Prabhat Chingari
Uncategorized

विधायक पार्वती दास ने जनपद के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया

प्रदेश के युवा व यशश्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने जनपद के समस्त क्षेत्रवासियों को ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व घोषणा के पूर्ण होने पर कहा तीनों पवित्र स्थानों के सौन्दर्यकरण होने से भक्तजनों को ओर सुविधाएं मिलेंगी व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक द्वारा कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक बागेश्वर स्व0 चंदन राम दास के द्वारा कराई गई घोषणाओं व अधूरे कार्यो को मुख्यमंत्री के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा।।

घोषणा के पूर्ण होने पर रघुवीर दफौटी , खड़क दफौटी , हेम बिष्ट , जिला पंचायत सदस्य मदन राम , पंकज दफौटी , नूतन साह , जीवंती कांडपाल , हरीश सोनी , भुवन कांडपाल, नवीन रावल सहित कई लोगो ने मुख्यमंत्री व विधायक का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।।

Related posts

सहायक अध्यापकों को पहली बार मिला मण्डल परिवर्तन का लाभ

prabhatchingari

प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन ढाबा 1986 ने सेंट्रियो मॉल में लॉन्च किया अपना नवीनतम आउटलेट

prabhatchingari

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने की ग्रामीण विकास कार्यक्रमो की समीक्षा बैठक

prabhatchingari

मेरा गांव मेरी सड़क योजना से प्रदेश में जल्द बनेंगी 21 सड़के, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जारी की स्वीकृति*

prabhatchingari

पंढरपुर की विरासत को दर्शाया गया,दून स्कूल में

prabhatchingari

13 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ़्तार*

prabhatchingari

Leave a Comment