Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

त्रिशूला गांव पहुंची मां राजराजेश्वरी की डोली

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वापसी में आज त्रिशूला गांव पहुंची।
आज सुबह मां इंद्रामती की डोली ने सर्वप्रथम घुड़साल गांव में भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने मां को ककड़ी, मकई भेंट कर विदाई दी।
उसके बाद यात्रा मार्ग में मां की विग्रह डोली ने आज देवखाल, गोगना में भक्तों को दर्शन दिए एवं रात्रि प्रवास के लिए त्रिशूला गांव पहुंची। कल माता की डोली रात्रि प्रवास हेतु पोखरी पहुंचेगी।
यात्रा मार्ग में भक्तों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर माता की डोली का स्वागत किया एवं माता के भजन एवं जागर गाकर माता से मनौती मांगी।
इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, विकास खाली, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, विजय सिंह नेगी, सुखदेव कंडारी, शुभम कंडारी, अनुज कंडारी, रवि रावत, मनीष रावत, मुन्ना रावत, पंकज रावत, नीरज रावत, रोहित रावत, ग्राम प्रधान त्रिशूला विनोद नेगी, रघुनंदन नेगी ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल, गोविंद लाल,कमल लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

मातृ-शक्ति दिवस के रूप हुआ भव्य रामलीला के द्वितीय दिवस का मंचन

prabhatchingari

आरोपी को फांसी देने के साथ ही धर्मांतरण विरोध कानून लागू किए जाने की मांग की | Along with hanging the accused, demanded the implementation of anti-conversion law

cradmin

मीन और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना देहरादून से अयोध्या के लिए , पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

prabhatchingari

गौतम ऋषि की तपस्थली को पर्यटन मानचित्र पर लायेंगे: महाराज

prabhatchingari

जाखधार के ग्राम देवन में नागदेवता की चौकी दरबार में उमड रही भीड,

prabhatchingari

Leave a Comment