Prabhat Chingari
उत्तराखंड

शिवपुरी के पास मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू

जनपद टिहरी-आज दिनाँक 07 जुलाई 2023 को प्रातः लगभग 01:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक (UP 72 BD 6475) पर सवार 03 व्यक्ति ऋषिकेश से श्रीकेदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे व रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।वाहन में सवार 03 लोगों में से 01व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 02 व्यक्ति घायल अवस्था में थे।SDRF टीम द्वारा सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया व अन्य 01 व्यक्ति के शव को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Related posts

नैनीपातल के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू…

prabhatchingari

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द होगा लागू, लिव इन में रहने वालों को कराना होगा रजिस्‍ट्रेशन; जन्‍म से विवाह तक बदल जाएंगे ये नियम

prabhatchingari

माउथवॉश की मदद से मुँह को साफ रखने पर दिया जोर

prabhatchingari

अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, कई जगह सीलिंग-ध्वस्तीकरण

cradmin

डेकोरा एक्सपो में उत्पादों की व्यापक श्रृंखला लुभा रही लोगों को

prabhatchingari

उत्तराखंड में पीएम मोदी का बड़ा वादा, बोले- तीसरे कार्यकाल में बिजली का बिल शून्य करेंगे

prabhatchingari

Leave a Comment