Prabhat Chingari
उत्तराखंड

शिवपुरी के पास मोटरसाइकिल सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

टिहरी-पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति दिल्ली से ऋषिकेश शिवपुरी कैंपिंग के लिए आया हुआ था जो शिवपुरी से ऋषिकेश की ओर बाइक से जाते समय तपोवन होटल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महावीर रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच रोप द्वारा खाई में 150 मीटर नीचे उतरकर मोटरसाइकिल तक पहुँच बनायी गयी। SDRF टीम द्वारा मौके पर एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर द्वारा दुर्गम मार्ग होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल व्यक्ति का नाम :-* श्री दीप सिंह उम्र 24 वर्ष
निवासी :- विष्णु गार्डन, दिल्ली

Related posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ओरोमैंडीब्युलर लिम्ब हाइपोजेनेसिस सिंड्रोम से ग्रसित बच्चे का निशुल्क इलाज किया गया।

cradmin

प्रदेश के बुजुर्गों को अब जल्द ही घर बैठे मिलेगी इलाज की सुविधा

prabhatchingari

कांवड़िये के लिए देवदूत बना SDRF जवान, मौत के मुंह से खींच लाया जिंदगी।*

prabhatchingari

चिकित्सालय में ऑटोमेटेड पार्किंग; महिला हिलांस कैंटीन, ब्लड बैंक से डॉक्टर्स, स्टॉफ, जनमन गदगद

cradmin

एसटीएफ का बड़ा प्रहार: उत्तराखंड–नेपाल नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 2.40 करोड़ की हेरोइन बरामद

cradmin

अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए निरस्त

prabhatchingari

Leave a Comment