Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ करेगा सकारात्मक राजनीति को एक नई शक्ति प्रदान-रेखा आर्या

*देहरादून*: आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या”मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुई।जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग सुना। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करने के साथ ही देशभर के 10 लाख बूथ और 12 हजार मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को भी संबोधित किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है।साथ ही यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लााखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बना है।

बता दे कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के बैनर तले कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके राजनीतिक प्रयासों में नए संकल्प और शक्ति प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी,मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पांडेय जी,समस्त बूथों के अध्यक्ष सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

धार्मिक पर्यटन सहकारिता,और पशुपालन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं

cradmin

नैनीताल एसजी पाइपर्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

prabhatchingari

यहां गैस गोदाम में फट गया, LPG सिलेंडर, मची तबाही।

prabhatchingari

विधानसभा उप चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ…

cradmin

प्रीमियर लीग सीजन-2: शेड्यूल घोषित, क्रिकेट का महाकुंभ 23 सितंबर से

cradmin

Leave a Comment