Prabhat Chingari
उत्तराखंड

नैनबाग शरदौत्सव का आयोजन 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होगा

टिहरी गढ़वाल/नैनबाग (शिवांश कुंवर)

9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक नैनबाग शरदौत्सव का आयोजन

पिछड़ी अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति को लेकर समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों जनमानस व व्यापारियों की बैठक सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के सांस्कृतिक मंच पर आहूत की गई।

बैठक में नैनबाग शरदोत्सव को भव्य और सफल बनाने को लेकर रायशुमारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष भी नैनबाग क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह को दिसंबर माह में तीन दिवसीय 9 से 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

जिसको लेकर समिति द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही है। सभी समिति के पदाधिकारी क्षेत्र वासियों नवयुवकों और जनप्रतिनिधियों से नैनबाग शरदोत्सव कार्यक्रम को सफल भव्य बनाने में सहयोग की अपील की गई है। खेल प्रतिभाओं को उभारने एवं लोक संस्कृति को कायम रखने और क्षेत्रीय विकास के उद्देश्यों को लेकर यह आयोजन हर वर्ष होता है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

इस मौके पर प्रधान में नैनबाग दिनेश कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख जौनपुर सरदार सिंह कंडारी, ,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह तोमर, गंभीर सिंह रावत, प्रदीप कवि,दिनेश सिंह कैंतूरा,अनूप पंवार,अनिल कैंतूरा,वीरेंद्र तोमर, गंभीर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह तोमर, मोहनलाल निराला, अर्जुन सिंह रावत, बच्चन सिंह, मगन दास,सुनील वर्मा,शांति सिंह रमोला, राहुल पवार, श्याम सिंह चौहान ,आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

डीपीएसजी देहरादून ने रोमांचक छात्र प्रतियोगिताओं का अनावरण करने के लिए की प्रेस वार्ता आयोजित

prabhatchingari

विकासखंड उखीमठ के सुदूर्वर्ती क्षेत्र के राउँलेक में सेवा इंटरनेशनल की सेवा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत एक वहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी का चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से व्यापक दौरा — ग्रामीणों से किया सीधा संवाद 

cradmin

रजत जयंती पर विश्वविद्यालयों के रोचक मुकाबले, ग्राफिक एरा का परचम लहराया

cradmin

मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर वसन्तोत्सव की दी शुभकामना

prabhatchingari

DIT विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2025’ के साथ नए शैक्षणिक सत्र की प्रेरणादायक शुरुआत

cradmin

Leave a Comment