Prabhat Chingari
जीवन शैली

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने आयोजित किया अभिविन्यास कार्यक्रम*

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा नए स्वयं सेवियों हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एनएसएस युवाओं को व्यक्तिव निर्माण का वैश्विक मंच प्रदान करता है।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहनी ने एनएसएस की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में स्वयंसेवियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शन सिंह नेगी ने एनएसएस की रूपरेखा, सिद्धांत, उद्देश्यों एवं वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना टम्टा ने स्वयं सेवियों को बताया कि अनुशासन, सेवा एवं समर्पण की एनएसएस की आत्मा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवी पवन कुमार, उमेश सिंह, स्नेहा आर्य, पूनम कुंवर, पूनम फर्स्वाण, दीप्ति रावत, प्रशांत, सोनी, रिया आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रोडवेज की 404 बसें खटारा, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहीं — ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

cradmin

देहरादून के ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का खिताब मिला।

prabhatchingari

सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने की सभी जिलों के साथ डेंगू नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक

prabhatchingari

देवभूमि पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई ने मनाया पत्रकारिता दिवस*

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित

prabhatchingari

1 अक्टूबर को सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस गौ, गंगा , गांव व गायत्री एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रूप से करेंगे वृहद कला एवं साहित्यिक संगम काव्य संध्या – 2024

prabhatchingari

Leave a Comment