Prabhat Chingari
उत्तराखंड

तीन माह से एनएचएम संविदा कर्मियों को नहीं मिला वेतन

देहरादूनः प्रदेश में एनएचएम संविदा कर्मियों को विगत तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उनकी आर्थिकी बिगड़ गई है। उन्हें घर चलाना तक मुश्किल हो रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसे लेकर एनएचएम की मिशन निदेशक स्वाती भदौरिया से मुलाकात की। उनसे जल्द वेतन भुगतान की मांग की। उन्होंने एनएचएम संविदा कर्मियों की लंबित मांगों पर भी कार्रवाई की मांग की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि वेतन ने
मिलने के कारण कर्मचारी अत्याधिक परेशानी में हैं। उन्होंने कहा कि बीती नौ जून माह को पूर्व मिशन निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में समयबद्ध वेतन भुगतान पर सहमति बनी थी। पर समय पर वेतन मिलना दूर, कई- कई माह वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य कई मांगों पर भी सहमति बनी थी, लेकिन तीन महीने व्यतीत हो जाने के बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान विनोद पैन्यूली, हर सिंह रावत, मनीष तोमर आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

वनों को बचाने के लिए राज्य स्तर पर कम्यूनिटी सेन्टरिक फारेस्ट फायर मॉक किया अभ्यास

prabhatchingari

लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,

prabhatchingari

Eye-Q ने 1 करोड़ लोगो का जीता भरोसा, किया लोगो का सफल इलाज

prabhatchingari

श्री बद्रीनाथ में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे 4 विदेशी पर्यटकों का किया सकुशल रेस्क्यू……

prabhatchingari

डीएलएस विधि से टिहरी टाइटंस छह विकेट से विजयी बारिश से बाधित मैच 5-5 ओवर का हुआ

cradmin

भाजपा 31 अक्टूबर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्रा…

cradmin

Leave a Comment