Prabhat Chingari
Uncategorized

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को आगामी छात्रसंघ चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है।
अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय में आचार संहिता लागू हो गई है। छात्रसंघ अधिसूचना की घोषणा करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि इस बार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित कुल छः पदों पर प्रत्यक्ष मतदान द्वारा चुनाव किया जाएगा।
छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी डॉ जगमोहन नेगी ने कहा कि 04 नवंबर को छात्रसंघ के विभिन्न पदों हेतु नामांकन एवं 07 नवंबर को मतदान किया जाएगा और उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम जारी किए जायेंगे एवं निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ मनीष डंगवाल, डॉ. गिरधर जोशी, डाॅ. दिनेश सती, डाॅ. अरविंद भट्ट, डाॅ अखिल चमोली, डॉ रमन बहुगुणा, डॉ अभय कुमार,डॉ ममता सवाल, डॉ वंदना लोहनी, योगेंद्र लिंगवाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

छात्राओं को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

prabhatchingari

घर के काम के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित कर आर्थिकी को मजबूत कर रही महिलाएं

prabhatchingari

बालक के जन्म पर भी मिलने वाली महालक्ष्मी किट का शासनादेश हुआ जारी, रेखा आर्या

prabhatchingari

दीपावली का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि की सटीक जानकारी

prabhatchingari

उत्तराखंड की पहली सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म ” अजाण ” का पोस्टर और टीजर रिलीज

prabhatchingari

दून में 4 और 5 नवंबर को आयोजित होगा द ग्रेट दिवाली एग्जिबिशन

prabhatchingari

Leave a Comment