Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

अब कोरोना की तरह निपाह वायरस की दस्तक, हो सकती है मौत। उत्तराखंड में अलर्ट..

अब कोरोना की तरह निपाह वायरस की दस्तक, हो सकती है मौत। उत्तराखंड में अलर्ट..

कोविड की तरह निपाह वायरस भी एक से दूसरे को संक्रमित कर सकता है। केरल में छह मरीज मिलने और दो मरीजों की मौत के बाद देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में अलर्ट जारी किया है। इसके लक्षण दिखने पर मरीजों को क्वारंटीन किया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में निपाह वायरस की जांच सुविधा नहीं है। अगर मरीज में लक्षण मिलते हैं तो जांच के लिए सैंपल ऋषिकेश एम्स भेजा जाएगा। निपाह वायरस चमगादड़ या सुअर से फैलता है। इसकी अबतक कोई दवा या वैक्सीन नहीं बनी है। लक्षण के आधार पर ही इलाज होता है। उमस और गर्मी वाले इलाकों में यह वायरस अधिक तेजी से फैलता है। ठंडे इलाकों में इसका प्रभाव कम रहता है।
सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि निपाह वायरस के मामले उत्तराखंड में अबतक सामने नहीं आए हैं, लेकिन अगर किसी भी मरीज में निपाह वायरस जैसे लक्षण दिखते हैं तो जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि भारत में 2001 से अबतक निपाह वायरस छह बार आ चुका है। केरल में 2018 के बाद यह चौथी बार आया है। डॉ. दीपक ने बताया कि इस वायरस से दिमाग में सूजन आने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। हालांकि, यह वायरस एक से दूसरे में तभी फैलता है जब नजदीक कॉन्टैक्ट हो। फिलहाल सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
निपाह वायरस के लक्षण
संक्रमित लोगों को बुखार, सिरदर्द, मायलागिया, उल्टी और गले में खराश होती है। लोग चक्कर आना, उनींदापन, परिवर्तित चेतना और तंत्रिका संबंधी संकेतों की भी शिकायत करते हैं जो तीव्र एन्सेफलाइटिस का संकेत देते हैं। इस वायरस की अवधि अधिकतम 4 से 14 दिनों की होती है
उपचार
1- मरीज का इलाज लक्षण के आधार पर होता है।
2- मरीज को अन्य लोगों से अलग 21 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाता है।
3- अन्य लोगों को संक्रमित के संपर्क में आने से मना किया जाता है।
4- मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी होता है।

Related posts

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया टाटा ऐस प्रो — भारत का सबसे किफायती 4-व्हील मिनी ट्रक,Rs. 3.99 लाख की शुरुआती कीमत | पेट्रोल, बाय-फ्यूल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उपलब्ध

cradmin

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर लगाई मुहर,अब होगा यह नाम

prabhatchingari

अश्रुभरी आंखों से हुआ मोम्बासा में रामकथा का समापन

cradmin

माननीय मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने जोवाई में छठे मेघालय गेम्स, 2025 का उद्घाटन किया

prabhatchingari

कुलपति ने कहा विश्वविद्यालय को जो ग्रेड मिली है वही लिखी जाएगी | The Vice-Chancellor said that the grade that the university has got will be written

cradmin

नोएडा में 15वां उत्तराखंड महाकौथिक, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment