Prabhat Chingari
उत्तराखंड

*मंत्री गणेश जोशी से मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

देहरादून, 01 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी को मसूरी में होटल उद्योग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उनके सम्मुख रखा।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा माननीय न्यायलय द्वारा पारित आदेश में घोबी घाट जल स्रोत, मसूरी से प्राइवेट टैंकरों द्वारा होटलों को की जा रही जल आपूर्ति को गैरकानूनी घोषित किया गया। उन्होंने कहा उसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा उत्तराखण्ड जल संस्थान को उक्त स्रोत को नियमित कर जल आपूर्ति हेतु नियमावली बनाने को निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी कहा उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा यह नियमावली बना ली गयी है व नियमानुसार उक्त स्रोत से जल संस्थान द्वारा जल आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा मसूरी में अधिकतर होटल अपनी जल आपूर्ति जल संस्थान द्वारा उपलब्ध जल से करते हैं व पानी की बचत करते हुए अपने होटल का संचालन करते हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा माननीय न्यायालय द्वारा इसी आदेश में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार से अपेक्षा की गई है कि वह मसूरी नगर की उपरोक्त समस्या व विभिन्न अन्य समस्याओं को लेकर सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर निति बनायें। जिसपर तत्काल मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में मंत्री गणेश जोशी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान का आग्रह किया। मंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यसचिव से मामले में मुलाकात कर समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। जिसपर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पाधिकारियोंं ने मंत्री गणेश जोशी का आभार भी प्रकट किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय अग्रवाल संदीप सैनी, राम कुमार, आर एन माथुर, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नेशनल रिकार्ड तोडने वाली धिनिधी को भाया स्विमिंग पूल

prabhatchingari

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम

cradmin

कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी का अनुभव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ 1000 से अधिक पौधारोपण

cradmin

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 151 में “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

गब्बर सिंह नेगी हमारे गौरव हैं – ऋतु खण्डूडी भूषण*

prabhatchingari

चमोली के थराली में रातभर मूसलाधार बारिश और बादल फटने से भारी तबाही

cradmin

Leave a Comment