Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की चयन प्रक्रिया स्थगित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा किए गए चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकरण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री से भेंट कर उनको शिकायत की थी जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री ने तत्काल इस परीक्षा को स्थगित करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

 उत्तराखंड में भर्तियों में धांधलियों को लेकर मुख्यमंत्री लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। राज्य में इसी कड़ी में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले दिनों जिन भी भर्तियों में धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली उन पर तत्काल कार्रवाई की गई। गलत गतिविधियों में संलिप्त तमाम लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की जा रही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा की भर्ती में धांधली का संदेह जताते हुए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रक्रिया की गहनता से जांच करने की मांग मुख्यमंत्री से की।

   इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा किये गये चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं।सेवा

Related posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की सेवा योजना में निधि और सोहन बने सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी

prabhatchingari

20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर,मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे

prabhatchingari

भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में योगोत्सव

cradmin

राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड ने मारी बाजी, देशभर में हासिल किया द्वितीय स्थान

cradmin

बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत बन रहा पुल अलकनंदा में समाया, 1मजदूर बहा

prabhatchingari

Leave a Comment