Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बकरीद पर्व के मौके पर दून पुलिस ने कसी कमर…

ख़बर देहरादून :-से है जहां 29 जुलाई यानी कल मुस्लिम समुदाय के त्योहार बकरीद के मौके पर राजधानी में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था व त्योहार की दृष्टि से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने समस्त अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान एसएसपी ने ईदगाह में नमाज़ अदा करने वाले नमाज़ियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का कड़े इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया की पूरे जनपद को 2 सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 43 सब्सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को राजधानी के यातायात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि ईदगाहो के आसपास नमाज के दौरान यातायात इस प्रकार का रखे कि यातायात संचालन भी बाधित न हो और ईदगाह में आने वाले नमाज़ियों को भी जाम का सामना न करना पड़े। जिसके चलते नमाज के दौरान ईदगाहो के आसपास के क्षेत्र को यातायात के लिए जीरो जोन रखा जाएगा।

 

Related posts

ग्राफिक एरा में ट्रांसमिशन कर्मियों को एआई की ट्रेनिंग

cradmin

डीएम ने अपने कमिटमेंट के अनुसार सड़कों की मरम्मत कार्यों के लिए बनाया अलग मद, जारी की रूपए 75 लाख की पहली किश्त

prabhatchingari

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, ने चलाया जागरूकता अभियान

cradmin

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न, पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर धरना*

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना 12वां संस्थापक दिवस

cradmin

गौचर नगर क्षेत्र की एव नगर क्षेत्र से जुडे गांवों की समस्याओं के निदान के लिए आठवें दिन भी ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे

prabhatchingari

Leave a Comment