Prabhat Chingari
Uncategorized

राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर SDRF उत्तराखंड के 03 अधिकारियों को किया गया सम्मानित।

*”राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर SDRF उत्तराखंड के 03 अधिकारियों को किया गया सम्मानित।*

आज दिनाँक 31 अक्टूबर 2023 को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित परेड के दौरान श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा SDRF उत्तराखंड पुलिस में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए श्री राजीव रावत, शिविरपाल, SDRF को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा श्री राम सिंह बोरा, उप निरीक्षक व श्री तेजपाल सिंह राणा, अपर उपनिरीक्षक को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।

श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF द्वारा उक्त सभी अधिकारियों को उक्त सम्मान मिलने पर बधाई दी गयी तथा सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की गयी।

इसके अतिरिक्त कमांडेंट सर द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कार्मिकों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित किये जाने की शपथ ली गयी।

शपथ के उपरांत SDRF जवानों द्वारा लोगों में एकता व अखण्डता की भावना जागृत करने के लिए आसपास के स्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस मार्च पास्ट किया गया। साथ ही राज्य में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर भी समस्त कार्मिकों द्वारा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का संकल्प लिया गया।

Related posts

8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बमोथ में ग्रामीणों को दिलाई शपथ*

prabhatchingari

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रशिक्षण बाद नियुक्ति पत्र वितरित करते गणेश जोशी।

prabhatchingari

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने देहरादून में की ग्राहक सहभागिता अभियान की घोषणा

prabhatchingari

अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले –रघुवीर बिष्ट

prabhatchingari

चमोली में खेल महाकुंभ का आगाज 15 नवम्बर से होगा*

prabhatchingari

खाई में गिरी कार, SDRF ने चालक को किया सकुशल रेस्क्यू *

prabhatchingari

Leave a Comment