Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

पांडव नृत्य प्रसाद वितरण के साथ हुआ सम्पन्न

*रानीगढ़ पट्टी के ढमढमा में आयोजित 15 दिवसीय पांडव नृत्य प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे के साथ हुआ सम्पन्न*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गौचर क्षेत्र की रानीगढ़ पट्टी के ढमढमा गांव में विगत 25 नवंबर से शुरू हुआ पांडव नृत्य पांडवों के आशीर्वाद व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया।
16 साल बाद हुये 15 दिवसीय पांडव नृत्य एवं लीला के प्रति ढमढमा गांव सहित क्षेत्र में लोगों का पांडव देवताओं के प्रति भारी श्रद्धा भाव बना रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव और क्षेत्र के प्रवासी बन्धु व धियाणियां भी भारी संख्या में मौजूद रहे। शनिवार को पांडवों द्वारा भारी संख्या में आये लोगों को आशीर्वाद देने के साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रिचा देवी, पांडव नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष दलवीर सिंह बिष्ट, संचालक विक्रम बिष्ट, सदस्य सुदामा बिष्ट, रणजीत बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन…

cradmin

आज इन राशियों को मिलेंगे यश व वैभव, जानीये ,भविष्यफल

prabhatchingari

संतानदायनी माता अनसूया का मेला (दत्तात्रेय जयंती) 25 और 26 दिसंबर को मेला लगेगा

prabhatchingari

फिजिक्स वाला ने देहरादन में तकनीक सक्षम ऑफ़लाइन सेंटर पीडब्ल्यू विद्यापीठ का शुभारंभ किया।

prabhatchingari

28जूलाई को इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा ,धन लाभ के बन रहे हैं योग.…..

prabhatchingari

श्री यमुनोत्री धाम से आए यमुना कलश एवं श्री सोमेश्वर देवता का हुआ भव्य स्वागत,

prabhatchingari

Leave a Comment